Tuesday, 16 July 2019

Poets look softly

Poets look softly,
Their stare is subtle,
These two eyes of a poet,
they take in delights,
borne out of the love
in their look,
Then, this look,
sees the good that is
prevalent, the good
which is a proof
of God. Eyes look,
and the poet's
heart mingles
with what the
eyes see....



© Manan sheel.

Monday, 15 July 2019

नन्ही सी एक पगडण्डी...

पहले, मेरे मन की कुछ खूबी थी,
जब उसने प्रेम का ज्वार नहीं जाना था,
तब उस पर न डालते थे कोई असर,
संसार के मेघ,
संसार के मैले पानी में वह कमल था,
पर ऐसा कमल जिसे न पता था अपनी सुगंध
और सुंदरता का, काव्यरहित था वह,
प्रेम आया, तो काव्य आया, सुंदरता आयी,
भूल गया फिर वह अपने को ही,
मीठे मीठे से सपने में लिप्त,
बेहोश होकर चलने लगा, और गिरा जब,
तब सोचा उसने, कुछ तो गलत है,
हाँ, कुछ तो गलत है,
यह प्रेम जो काव्य से भरपूर है,
यह भी पूरा नहीं है,
यह कमल की आकाँक्षा तो करता है,
पर कमल की इसमें कोई विशेषता नहीं है,
फिर खोजा, तो पाया के दो खाई हैं,
एक सपनों की, एक तर्क की,
और नन्ही सी एक पगडण्डी है,
उस पर चलना ही जीवन
की लय में रहना है,
मिठास में भी,
और यथार्थ में भी...


© मनन शील। 


Saturday, 6 July 2019

Wonderful and Unbelievable!!!

Oh! How wonderful it is,
That one wave of love
melts in its melody
all that is bitter and ugly!!

How unbelievable,
that mountains of hatred
melt with a drop
of love!!

© Manan sheel.

Wednesday, 3 July 2019

दो दुनिया..

एक दुनिया है,
जो समय के आगे झुकती है,
जो गिनती है, घुटती है समय में,
उस दुनिया के पास बहुत समय है,
पर फिर भी समय के आगे उसे
झुकना पड़ता है,
इसलिए अकेली प्रेम में मुक्त
नहीं होती वो...

फिर एक दुनिया है,
जो समय को तो देख कर उसका
मजाक उड़ाती है,
एक क्षण में ही सदियाँ जी लेती है,
बहुत मीठी है,
पर बस इतनी ही है,
मिठास और पागलपन, और ज़िन्दगी,
और मौत, सब को लिपटा हुआ
देखती है...

यदि मैं एक वैज्ञानिक और एक कवि
दोनों हो सकूँ, तो मैं पहली दुनिया के
समय में दूसरी दुनिया का असीम
डाल सकता हूँ,
कोशिश है बड़ी, दुस्साहस है,
होगा पर ये होगा,
और फिर सब खिल जायेगा...


© मनन शील।


Sunday, 30 June 2019

a little flame of love

I will care about my love,
What is it?
A little, fragile flame
of a Diya,
so beautiful, so lovely,
like a little gift from
God, alighted like a flower
in my heart,
Oh! How will it survive
the ruthless winds of passion,
and storms of jealousy!
It will, it will,
I will be vigilant, caring day
and night, for the little flame,
I cannot let it go out,
for it is all that I have....


© Manan sheel.



Thursday, 13 June 2019

वो आसमाँ, जहाँ...

चलो,
वो आसमाँ ढूँढे,
जहाँ फ़िक्र भी है,
और मस्ती भी।

जहाँ मस्ती सच्ची है,
और फ़िक्र मगन है।

जहाँ प्रेम बहता है,
और अपनी राह भी जानता है।

© मनन शील। 


"Come, Let us find a sky..."

Come,
Let us find a sky,
where there is care,
and ecstasy too.

Where ecstasy is true,
and care is love.

Where love flows,
knowing its way...

© Manan sheel.

Tuesday, 4 June 2019

जुड़वाँ..

मेरे अंदर एक ऐसी जगह है,
जहाँ आँसू और खुशियाँ आपस
में लिपटे रहते हैं,
कोई मानता नहीं, के ऐसी भी
जगहें होती हैं,
जहाँ आंसुओं में ख़ुशी खिलती है,
घुलती-मिलती है,
इस तरह दोनों रहते हैं,
जैसे जुड़वाँ बच्चे हों,
आपस में खेलते रहते हैं,
शक्लें इतनी मिलती हैं,
के लोग-तो-लोग,
माँ भी कभी धोखा खा जाती है,
और ख़ुशी को आंसुओं के नाम
से बुला देती है....


© मनन शील।